X Factor - क्या मुझ में है ?

          आपने महसूस किया होगा कि कैसे आपकी कालोनी या कॉलेज के किसी एक व्यक्ति (विद्यार्थी) को कैसे सब लोग अचानक से पसंद करने लगते हैं, कैसे उनको लगने लगता है कि यह सब कुछ जनता है, और कैसे वो उसके पास अपनी हर समस्या लेकर पहुँच जाते हैं | आपको भी कभी-कभी लगता होगा कि काश हम भी ऐसे होते, हमारी भी पूछ होती, लोग हमें भी समस्या होने पर याद करते, कुछ तो यही सोच कर रह जाते हैं, कि हमारी किस्मत में नहीं लिखा है इस तरह से प्रसिद्धि (भले ही छोटी हो पर है तो प्रसिद्धि) पाना |

x factor bugs bunny

          ऐसे ही लोगो की समस्या का समाधान ले कर मैं उपस्थित हुआ हूँ, हो सकता है आपका कुछ भला हो जाये और आप भी जगा सकें अपने में वो X Factor जिसे देख कर लोग कहें कि हाँ बन्दे में कुछ बात तो है. अब भाई मैं तो कंप्यूटर साइंस का बन्दा ठहरा मैं भला इससे अलग क्या बता सकता हूँ, मैं तो यही बता सकता हूँ कि कैसे कंप्यूटर साइंस का बन्दा अपने में X Factor जगाये, तो शुरू हो जाइये इन tips के साथ - 

time

          1. मैं मानता हूँ कि आपके पास time की कमी है, आखिर आप busy रहते हैं, (कुछ लोग तो इतने busy रहते हैं कि उनके पास मरने की भी फुर्सत नहीं होती, ऐसे लोगो को मेरा यही कहना है कि अपना अभी वाला काम मुझे दे जाओ और ये मरने वाला काम निपटा कर आओ), भाई X Factor भी तो कुछ टाइम मांगता है, आप ज्यादा मत दो, थोडा ही दो पूरे दिन में दो घंटा, क्या कहा, बहुत ज्यादा है, अच्छा ठीक है, एक घंटा, चलो ठीक है आधा घंटा ही दो इसके बिना तो काम होने नहीं वाला. चलिए आप आधा घंटा देने के लिए तैयार तो हो गए पर इस आधे घंटे में करें क्या ये भी सुन लीजिये-

          कुछ magazine आती हैं, computer science की, सुनी तो होंगी आपने Digit, PCWorld, Linux for you, Linux Pro वगैरह वगैरह, बस इनको पढना है यकीन मानिये ये बोरिंग नहीं होती बहुत मजेदार होती हैं, अब तक मुझे यकीन है कि आप में से कुछ लोग विफर गए होंगे कि गुरूजी बड़े चालक हैं अभी-अभी टाइम मांग रहे थे अब पैसे पर उतर आये, भई magazine free की थोड़े ही आती है, रुपये लगते हैं, खा रहे होंगे इन magazine वाली कम्पनिओं से, तो आपकी इस समस्या का भी समाधान कर देता हूँ, आप रुपये मत दो (मत खरीदो magazine) आप कॉलेज तो जाते होगे? चलो ठीक है अब कॉलेज जाते हो तो वहां पर library भी होगी, library होगी तब तो ये magazine का subscription भी होगा, तो बस हो गया काम, magazine को issue करवा लो और हो जाओ शुरू X Factor को अपने अन्दर जगाने के लिए| अगर कॉलेज नहीं जाते हो तो भी एक समाधान है, आज कल ब्लॉग बहुत चलन में है हर कोई अपना ब्लॉग लिखना स्टार्ट कर देता है, कुछ ऐसे भी लोग हैं जो technical blog लिखते हैं, जब कभी मन किया करे नज़र मार लिया करो, subscription भी ले सकते हो, नए article सीधे आपके e-mail address पर पहुँच जायेंगे सबसे पहले तो मेरा ही ब्लॉग subscribe कर लो (मन करे तो) | कुछ अच्छे ब्लॉग की लिस्ट किसी और दिन लिखूंगा तब तक आप ही अपने आप कुछ सर्च करो |

Frequently Asked Questions Learn By Watch

          2. चलो magazine तो आ गयी, अब पढ़ें क्या? ये तो बहुत बड़ी है, दुनिया भर के पन्ने हैं, क्या पढ़ें जिससे आधे घंटे में ज्यादा से ज्यादा X Factor का dose ले सकें? आप एक काम करो छोडो पूरी magazine को सीधे देखो कि Question Answer section कहाँ है, और सभी article को अंगूठा दिखाते हुए पहुँच जाओ Q&A section पर, इस section पर मैं जोर इसलिए दे रहा हूँ  क्यूंकि मैंने हमेशा यह देखा है कि सबसे ज्यादा सीखने के लिए इसी section से मिलता है, यदि आप कम समय में ज्यादा सीखना चाहते हैं, किसी भी बिषय में, तो उस विषय के FAQs पढ़ लें, यकीन मानिये कि उन FAQs को समझने से आप सबसे ज्यादा सीखेंगे, इसलिए जब मेरी पहली विडियो बुक (My First Interaction With C Programming Language) के लिए Services की बात हुई तो मैंने FAQs को सबसे पहले रखा, आखिर जब आप दूसरों के द्वारा पूछे गए question के answer पढ़ते हैं तो आप जरूरत पड़ने पर उसको इस्तेमाल कर सकते हैं |

          3. चलो आपने Question Answer section तो पढ़ लिया अब क्या करें पूरी magazine सिर्फ इसलिए थोड़े ही खरीदी थी, अब क्या पढ़ा जाना चाहिए? अब आप पढो Tips & Tricks section, लगभग हर magazine में यह आपको मिलेगा (जिस magazine में आपको Tips & Tricks ना मिले उसको उठाना ही नहीं - जरूर कोई फालतू magazine होगी), Tips & Tricks section के बारे में एक खास बात जान लो नहीं तो टाइम की wastage हो जाएगी और आप मेरा गला पकड़ोगे कि आपके कहने से हमने अपना टाइम दिया और X Factor आज भी सिर्फ सपनो में ही है. जब भी कोई Tips & Tricks आपको मिले तुरंत पहुँच जाओ कंप्यूटर के पास, आजमाओ उस trick को, जब तक आप उसको खुद कर के नहीं देखोगे वह आपके काम नहीं आने वाली, कुछ सीखने को नहीं मिलेगा| मैंने कुछ ऐसे लोग भी देखे हैं, जो लकीर के फकीर होते हैं कुछ नयी चीज़ आजमाने से पहले 50 बार सोचते हैं, कहीं computer खराब हो गया तो, कोई दिक्कत ना हो जाये वगैरह वगैरह, ऐसे लोगो को मैं सलाह अपनी किसी और पोस्ट में दूंगा नहीं तो यह बहुत लम्बी हो जाएगी, और लोग आगे से मेरे blog पढना छोड़ देंगे

          4. अब पढो मुख्य चीज़ जिसके लिए magazine ली जाती है, Article, ये article कैसे भी हो सकते हैं, कुछ software के बारे में बताएँगे, कुछ hardware के बारे में बताएँगे, कुछ किसी कंपनी के किसी खास product के feature बताएँगे, कुछ नयी technology का real life में उपयोग बताएँगे, कुछ सावधानियां बताएँगे, कुछ दिशा निर्देश देंगे, और कुछ इस article की तरह आपको फालतू चीज़ों के मतलब बताएँगे, खैर | आप पढो सब कुछ पढ़ लो देखो कि अगर किसी technology की बात चल रही है तो उसके पहले उस काम को कैसे किया जाता था जिसको करने के लिए अब ये नयी technology आ रही है? यह सब करने का आपको एक फ़ायदा और भी होगा थोडा सीक्रेट है, किसी से कहना नहीं... इससे आप कुछ seminar या इसी तरह के competition की तैयारी भी कर सकते हो - जा कर मजे से seminar दो और अपनी value बढाओ, छा जाओ कॉलेज में (और ये सब कैसे? सिर्फ आधे घंटे daily की मजेदार मेहनत)

          5. ठीक है, मेरी यह बात आपने मान ली, अब क्या पढ़ें? अब ऐसा करो, न्यूज़ section को ढूंढो लगभग हर magazine में होता है, पर हर magazine में नाम अलग-अलग होता है, कुल मिला कर मेरे कहने का मतलब है कि उस column को ढूंढिए जिसमे market में हो रही हर नयी गतिविधि के बारे में दिया हो, उससे क्या होगा? उससे आपको पता लगेगा कि कौन-कौन सी technology, language, company, product, market में आ रही हैं, उनके फायदे, नुकसान, समीक्षा, नया क्या, इत्यादि पता चल जायेगा, पर इस पता चलने से होगा क्या और X Factor से इसका क्या लेना देना है? इससे होगा ये कि आप अपने दोस्तों (कभी कभी teacher पर भी) के बीच अपनी धाक जमा सकेंगे, और धाक उसी की जमती है जिसमे X Factor होता है, समझे?

          6. सबसे आखिरी बात आप इतना knowledge ले रहे हो तो उसका इस्तेमाल भी करो, क्या करोगे इस knowledge का?

          a.एक काम करो magazine में ही देखो उसने article की डिमांड की है या नहीं? अगर की है तब बस फिर क्या है, हो जाओ शुरू, लिखो कोई article, भेजो magazine के पास, हो सकता है publish कर दे? अगर नहीं भी करेगी तो भी कोई बात नहीं, उसमे क्या कमी रह गयी यह तो बताएगी, कमी पता लग जाये तो उसको सुधार कर फिर भेज दो, ऐसा तब तक करो जब तक magazine आपके article को छाप ना दे, अब भाई मुझे ही बताओ कि magazine में आपका article एक बार छप गया तो क्या घर, क्या कॉलेज और क्या मोहल्ला हर जगह धाक जमेगी ना? बस धाक जम जाये तो हमें मत भूल जाना, बता देना कि ये X Factor हमारे इस लेख की वजह से आया है|

          b.मान लेते हैं कि magazine को article नहीं चाहिए, या आपका article उसको पसंद नहीं और वो नहीं छाप रहे तो भी घबराओ मत, अपना खुद का ब्लॉग बना लो (अगर नहीं आता तो पढ़िए मेरी यह पोस्ट [ बनाइये आपका अपना blog ] जिसमे ब्लॉग बनाने के बारे में बताया गया है), छाप दो अपना लेख अपने ब्लॉग पर आने दो वाह-वाही|

          c.अपने किसी article को किसी competition में भेज दो, पसंद आ गया तो आपका और आपके कॉलेज का नाम चमक जायेगा, और क्या चाहिए? वैसे Learn By Watch पर भी नज़र रखो कुछ competition आयोजित करने वाली है, हो सकता है विजेता आप ही हों, तब तक X Factor का नियमित dose लेते रहो |

          मिल गयी जानकारी ? अब ऐसा करो ये magazine के लिए article लिखने की practice यहीं से start कर दो, कैसे? अरे भई इस blog पर एक छोटा सा comment लिख कर - मैं चलता हूँ आपके कमेन्ट का इंतज़ार करूंगा, मिलता हूँ अपने अगले ब्लॉग में |

Comments

it must be benificial,I will

it must be benificial,I will definitely try it.

It has boost me up. I'll try

It has boost me up. I'll try it

u r the good

u r the good motivator...............in list of the india

yuup its really helpfull i

yuup its really helpfull

i will try it .

i just started by wrote this comment.......

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
  • Web page addresses and e-mail addresses turn into links automatically.
  • Allowed HTML tags: <a> <em> <strong> <cite> <code> <ul> <ol> <li> <dl> <dt> <dd>
  • Lines and paragraphs break automatically.
  • You can enable syntax highlighting of source code with the following tags: <code>, <blockcode>, <c>, <cpp>, <java>, <javascript>, <php>, <python>, <ruby>. The supported tag styles are: <foo>, [foo].
  • You may use <swf file="song.mp3"> to display Flash files inline

More information about formatting options