अब बोलिए इंग्लिश - बिना रुके
English speaking - जरूरी क्यूँ

उदाहरण 1 - उस दिन प्रियांशु के पापा ऑफिस से लौटे और लौटते ही प्रियांशु पर बरस पड़े - "तुम कुछ भी नहीं पढ़ते हो, तुम्हारा पढना लिखना सब व्यर्थ है. आज ऑफिस में मेरे चपरासी का बेटा आया था क्या फर्राटे से अंग्रेजी बोल रहा था और एक तुम हो कि सिर्फ गणित और विज्ञान पर ही अटके हो !!! " प्रियांशु हैरान परेशान सा अपने पापा को देख रहा था, उसके समझ में नहीं आ रहा था कि हर बार अपनी क्लास में अच्छे नंबर लाने पर भी उसको डांट क्यूँ पड रही थी ?
उदाहरण 2 - राकेश आज बहुत निराश था क्यूंकि उसका profile अच्छा होने के वावजूद सिर्फ इंग्लिश ना बोल पाने की वजह से interview से निकाल दिया गया था .
यदि आप से कोई पहली बार मिलता है और फर्राटेदार इंग्लिश बोलता है तो आप उसके कायल हो जाते हैं, English सीखना सिर्फ फैशन ही नहीं बल्कि जरूरत भी बन गया है क्यूंकि आज कल job मिलना भी इस बात पर निर्भर करता है कि आप इंग्लिश बोल लेते हैं या नहीं? higher education में admission लेना, अच्छा career बनाना आपकी good communication skills पर निर्भर करता है, खास कर भारत में.
ध्यान में रखने लायक बातें :-
-
कई students "English Speaking Course" में admission लेते हैं, इस उम्मीद में कि वह course ख़त्म होने पर अच्छी English बोलना सीख जायेंगे, पर अधिकतर के हाथ निराशा लगती है क्यूंकि सिर्फ ज्यादा शब्द सीख लेने भर से आप अच्छी English नहीं बोल सकते, उसके लिए आपको विशेष प्रयत्न करने होंगे |
-
सबसे पहले तो याद रखिये कि English speaking के लिए आपको tense, verbs, adverbs के concept को बहुत अच्छे से समझने की जरूरत नहीं है, इनका साधारण ज्ञान ही बहुत है |
-
किसी से English में बात करने में यह मत सोचिये कि लोग क्या कहेंगे आखिर जब लोग सड़क पर खड़े हो कर अपशब्द का प्रयोग करने से पहले नहीं सोचते तो आप English का प्रयोग करने से पहले क्यूँ सोचें ? याद रखिये कि भाषा सिर्फ बोलने से ही आती है, जहाँ भी मौका मिलता है आप बोलिए, जिन words तथा phrase को आप जानते हैं उनका प्रयोग कीजिये, संभव है कि आप गलती करें और लोग उसको सुधारें, उनके टोकने से आप अपनी गलती को समझ सकते हैं और English speaking में सुधार ला सकते हैं |
English सीखना कैसे प्रारंभ करें :-
-
आप English का newspaper पढना आज से ही प्रारंभ कीजिये, शुरुआत के दिनों में सिर्फ headline पढ़िए, कुछ दिनों बाद column पढना प्रारंभ कीजिये. रोज कम से कम 10 ऐसे words को चुनिए जिनका अर्थ आप नहीं जानते हैं, उनको नोटबुक में नोट कीजिये और उनका अर्थ dictionary से खोजिये अर्थ को नोटबुक में नोट कीजिये और जब भी मौका मिले उनको याद कर लीजिये, याद रखिये सिर्फ नोटबुक में नोट करने से आपका फ़ायदा नहीं होने वाला, उन words को अपने दैनिक जीवन में प्रयोग कीजिये. इस तरह से आप अपनी vocabulary बढ़ा सकते हैं |
-
यदि आप newspaper को शीशे के सामने खड़े हो कर पढ़ते हैं तो आप confidence भी बढ़ा सकते हैं
-
अपने घर पर छोटे छोटे वाक्यों को English में बोलना शुरू कीजिये जैसे कि -
-
Mummy I am hungry - माँ भूख लगी है
-
Papa has come - पापा आ गए
-
I have to go to market - मुझे बाजार जाना है
-
-
आपका घर English सीखने के लिए सबसे उपयुक्त जगह है जहाँ कोई आपका मजाक नहीं बनाता और आपको प्रोत्साहन मिलता है, धीरे धीरे आप अपने दोस्तों के बीच English बोलना प्रारंभ कीजिये, और उनको भी बोलने के लिए कहिये - विश्वास कीजिये यह बहुत ही आसान है |
-
English की किताबों को पढना प्रारंभ कीजिये, यदि आपको व्यंग्य पढना अच्छा लगता है तो व्यंग्य पढ़िए, कहानी अच्छी लगती है तो कहानी पढ़िए, तकनीक के बिषय में पढना अच्छा लगता है तो तकनीक के बारे में पढ़िए, इस तरह जब आप अपनी रूचि की सामग्री को पढेंगे तो आपको पढने में मजा भी आएगा और सीखने को भी मिलेगा |
-
एक डायरी बना लीजिये उसमे रात को सोने से पहले लिखिए "आपने अपना दिन कैसे व्यतीत किया ?" अपनी इच्छा, अनिच्छा, अनुभव इत्यादि | उसके बाद खुद उसको पढ़िए और अपनी गलतियों को निकलने का प्रयत्न कीजिये, यह आपकी गलतियों में सुधार लायेगा और आपकी English writing को भी improve करेगा | यदि संभव हो तो अपने english teacher को भी दिखाएं जो आपकी गलतियों को बता सकेगा और आपको बेहतर लिखने के तरीके भी बता सकेगा |
-
आज कल mobile phones, mp3 player जैसी छोटी - छोटी devices में भी recording की सुविधा आती है, आप कुछ बोलते हुए अपनी आवाज को record कीजिये और बाद में उसको सुनिए, अपनी गलतिओं को ढूढिये उनको सुधारिए |
-
इस सब से ज्यादा जरूरी है, कि आप हमेशा तैयार रहिये English में ना सिर्फ बोलने के लिए बल्कि सुनने के लिए भी, English news channel को देखिये, सुनिए कि वो कैसे बोलते हैं, उनके हाव-भाव देखिये और उनकी तरह बोलने का प्रयत्न कीजिये
- simple batra's blog
- 623 reads
-


Comments
Simple, in this article you
Simple, in this article you described some very useful methods for students.
अब देखते हैं कि स्टुडेंट्स इसका कितना लाभ उठाते हैं, अगली पोस्ट का इन्तजार रहेगा |
Yogendra Pal
Learn By Watch
yogendra@learnbywatch.com
This is the correct way to
This is the correct way to learning English
Madam, your opinion to
Madam, your opinion to Learning English is really good.
Yes this is really good
Yes this is really good article. I think those who really want to speak english well then they have to practice it.
There are some points that has to be consider are
1. think in english
2. day write something that you like or simply write what you have done on that day.
3. read english. Most of the people don't like it. So for them first only read small books or cartoon books that are interesting. Then go for big one.
4. Finally find the opportunity or create the opportunity and speak every where it is possible.
Sir, I want to learn
Sir, I want to learn English,You read this article Nice to tell you more bless.I have written in it tell me what went wrong.Thanks
Gopal
Dear Gopal, your comment
Dear Gopal,
your comment should be like this:-
Sir, I want to learn English. I read this article and commented on it, please correct me if something is wrong in this comment.
Thanks
Post new comment