बनाइये आपका अपना blog
जैसा कि मैंने अपनी पिछली post [ X Factor ] में आपसे वादा किया था कि आपको अपना ब्लॉग बनाने के बारे में बताऊँगा तो लीजिये में हाज़िर हूँ अपनी इस पोस्ट के साथ जिसे पढने के बाद आप अपना ब्लॉग बना सकते हैं|
ब्लॉग क्या होता है ?
अगर कुछ definition पर ध्यान दिया जाये तो blog एक तरह की diary है जहाँ आप जो मन करे लिख सकते हैं, और आपका लिखा हुआ, हर वो इंसान पढ़ सकता है जो कि internet को access कर सकता है, और आज कल इन्टरनेट को access कौन-कौन कर सकता है यह बताने की जरूरत नहीं है | कुल मिला कर बात यह कि आपका लिखा हुआ कई लोग पढ़ सकते हैं, और अपनी बात को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाने की इच्छा किसे नहीं होती?
तो अब तक आपको पता लग गया कि आप यदि अपनी बात ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुँचाना चाहते हैं तो आपको अपना ब्लॉग लिखना होगा | जब blog की अहमियत पता चल गयी तब आप पूछेंगे कि-
blog बनाया कैसे जाये?
Blog भी एक तरह की website है जो कि कुछ खास किस्म के feature provide करती है, blog में interaction ज्यादा रहता है जबकि website में ज्यादा interaction नहीं होता
अब क्यूंकि blog भी एक तरह की website है तो जाहिर है कि आपकी अपनी website होनी चाहिए, website बनाना अपने आप में एक बड़ा काम है और इसमें काफी time और skills की जरूरत होगी, हालाँकि website development के tips & tricks आपको मेरे इस ब्लॉग पर समय समय पर मिलते रहेंगे (आप चाहें तो मेरा blog subscribe कर सकते हैं, जिससे मेरे नए लेख सीधे आपके e-mail id पर पहुँचते रहेंगे) पर फिर भी यदि आप technology के बारे में ज्यादा नहीं जानते तो सिर्फ blog लिखने के लिए website बनाना बहुत की मुश्किल और घाटे का सौदा हो सकता है
पर आपको घबराने की जरूरत नहीं है आपको blog के लिए website बनाने में कुछ Content Management System (CMS) बहुत मदद करेंगे, जिसमे से Drupal बहुत ही popular है (बहुत ही जल्द Drupal की video book भी मार्केट में आ जाएगी, जिस पर मैं फिलहाल काम कर रहा हूँ, यह मेरी पहली video बुक, My First Interaction with C programming language की तरह ही होगी और आपको अपनी website बनाने के steps बताएगी)
पर मेरे इस ब्लॉग में, मैं जोर दूंगा कुछ पहले से ही बनी हुई website पर जो आपके ब्लॉग को बनाने में आपकी पूरी मदद करती हैं, और आप बहुत आसानी से इस तरह की website पर अपना खुद का blog मिनटों में बना सकते हैं-
दोनों ही अपने आप में बहुत अच्छे हैं, तथा लगभग एक जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाते हैं जैसे कि-
तो देर किस बात की अपने अंदर सोये हुए लेखक को जगाइए और लिखना शुरू हो जाइये, आप अपने क्षेत्र से सम्बंधित लेख लिखिए जैसे कि यदि आप वकील हैं, तो कुछ कानूनी सलाह देता हुआ blog लिख सकते हैं, यदि आप अर्थशास्त्र से जुड़े हुए हैं तो investment / share-market इत्यादि से सम्बंधित blog बना सकते हैं |
इतना ही नहीं आप bloging के जरिये अपनी आमदनी भी बढ़ा सकते हैं जिसके बारे में कभी और आप से बात करूंगा अभी तो इतना ही - यदि आपका कोई सवाल है तो आप comments के जरिये पूछ सकते हैं, आपका उत्तर समय मिलने पर जरूर दूंगा अभी चलता हूँ, आपके comments का इंतजार रहेगा !!!
- yogendra's blog
- 355 reads
-



Comments
mere pass khud k site hai
mere pass khud k site hai allonlinegamez but mujhe nhi pta k main is site ko kaise kaam me lao toh plz mujhe kuch idea do k main is site se kaise earn kr sakta hu or is site pr main kaise blog creat kru ?
Dear Rajan, आपको अपनी website
Dear Rajan,
आपको अपनी website पर blog, forum तो जरूर रखना चाहिए...
नए games की जानकारी, उसके review इत्यादि आपकी साईट पर होने चाहिए
आपने जो domain name लिया है वह बहुत ही अच्छा है - आप इससे काफी money कमा सकते हैं पर उसके लिए मेहनत भी काफी करनी होगी |
आप चाहें तो किसी professional developer की मदद भी ले सकते हैं|
Yogendra Pal
Learn By Watch
yogendra@learnbywatch.com
Good
Good
hi..
hi..
Post new comment